Go!
NH-28 पर पुलिया से टकराया डंपर, चालक व खलासी बाल-बाल बचे

NH-28 पर पुलिया से टकराया डंपर, चालक व खलासी बाल-बाल बचे

 

रिपोर्ट – विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। NH-28 के फोरलेन पर बनी पुलिया में गोरखपुर की दिशा में जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर टकरा गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे का टायर ब्लास्ट हो गया।

संयोग अच्छा रहा कि डंपर का चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मंगलवार की रात भी एक कार पीछे चल रहे वाहन से टकरा गई थी। उस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

| |
Leave a comment
8QQI

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams