विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बूथों पर भरे गए आवेदन पत्र
रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)
गोरखपुर। शासन के निर्देश पर रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में गोरखपुर जनपद के जगदीशपुर क्षेत्र स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 34, 35, 36 और 37 पर मतदाताओं से आवेदन पत्र भरवाए गए।
रविवार को आयोजित इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पूर्व दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए फार्म भरवाए। अभियान के दौरान सुपरवाइजर विपेंद्र सिंह की देखरेख में बीएलओ उदय प्रताप मल्ल, धनंजय सिंह, अजीत कुमार और संगीता पासवान ने मतदाताओं से फार्म-6 एवं फार्म-8 भरवाए।
सुपरवाइजर विपेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर नाम जोड़ने, संशोधन और त्रुटि सुधार का कार्य किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।
—