Go!
नंदानगर मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा गोरखपुर।

नंदानगर मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा गोरखपुर।


रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदानगर में 17 फरवरी को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदानगर के दरगहिया निवासी अनोखेलाल विश्वकर्मा किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार हरेंद्र सिंह के परिवार से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में अनोखेलाल विश्वकर्मा, उनकी बेटी, पत्नी और भाई को चोटें आई थीं।
घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एम्स थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— 

| |
Leave a comment
7V0L

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams