सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का मनाया गया जन्मदिन।
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)
गोरखपुर/चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र के आराजी मतौनी गाव में सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान आराजी मतौनी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। तथा सभी कार्यकर्ताओं को केक खिलाया गया। इस मौके पर चंदन पासवान राहुल पासवान बबीता भारती नंद लाल पूर्व प्रधान अनिल पासवान छेदी लाल रमाकांत जी फूला देवी आदि मौजूद रहे।