Go!
PSLV की विफलताओं पर प्राउटिस्ट सर्व समाज की चिंता, ISRO की सुरक्षा ऑडिट की मांग

PSLV की विफलताओं पर प्राउटिस्ट सर्व समाज की चिंता, ISRO की सुरक्षा ऑडिट की मांग

 

NSA अजित डोभाल के गोपनीय दौरे का समर्थन, गगनयान मिशन को लेकर जताई आशंका

डेस्क न्यूज़ 


प्राउटिस्ट सर्व समाज (PSS) के राष्ट्रीय महासचिव श्री ध्रुवनारायण प्रसाद ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में हाल के घटनाक्रमों और PSLV की लगातार विफलताओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उपग्रहों की विफलता को केवल तकनीकी समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
श्री प्रसाद ने कहा कि PSLV की दो लगातार असफलताओं ने न सिर्फ वैज्ञानिक समुदाय बल्कि पूरे देश को चिंतित किया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर विषय बताते हुए ISRO में व्यापक सुरक्षा ऑडिट को अनिवार्य बताया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के गोपनीय दौरे का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ISRO की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और विनिर्माण प्रक्रिया की गहन जांच आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित बाहरी साजिश या सबोटाज की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
उन्होंने ISRO प्रशासन से गुणवत्ता जांच प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने की मांग करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की क्षमता पर देश को गर्व है, लेकिन सिस्टम के भीतर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती।
राष्ट्रीय महासचिव ने आगाह किया कि यदि मौजूदा विफलताओं के मूल कारणों और सुरक्षा खामियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशन जैसे गगनयान पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
प्राउटिस्ट सर्व समाज ने स्पष्ट किया कि संगठन अपनी वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी और आचार्य दिलीप सिंह सागर के मार्गदर्शन में देश की अखंडता, सुरक्षा और संस्थानों की शुचिता के लिए लगातार सजग और प्रतिबद्ध है।

| |
Leave a comment
SPQZ

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams