Go!
हाईवे पर एक्सयूवी–पिकअप की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाईवे पर एक्सयूवी–पिकअप की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

 

रिपोर्ट: विनोद कुमार सोनबरसा बाजार/जगदीशपुर, गोरखपुर

 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक्सयूवी कार और पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे गोरखपुर–कुशीनगर हाईवे पर सैनिक रेस्टोरेंट चौकी क्षेत्र, जगदीशपुर के पास हुई। एक्सयूवी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी की एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

| |
Leave a comment
N59J

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams