Go!
फोरलेन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी

फोरलेन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी


रिपोर्ट : विनोद कुमार | सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फोरलेन सड़क के किनारे झाड़ियों में एक लगभग 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव आरा मशीन के पास झाड़ियों में अर्धविछिप्त अवस्था में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी विवेक कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग ने लाल रंग का अंडरवियर, उसके ऊपर काले रंग का स्वेटर तथा सबसे ऊपर आसमानी रंग की चेकदार फुल शर्ट पहन रखी थी। शव के पास एक पतला लकड़ी का पटरा भी पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में मृतक के दोनों घुटनों पर हल्की खरोंच के निशान पाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की शाम को वह रामपुर बुजुर्ग इलाके में हाथ में पटरा लिए घूम रहा था और उसके कपड़े पानी से भीगे हुए थे। लोगों द्वारा भोजन और कपड़े देने का प्रयास किए जाने पर वह गाली-गलौज करने लगता था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

| |
Leave a comment
ZNHE

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams