Go!
सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, सोनबरसा में पसरा मातम

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, सोनबरसा में पसरा मातम


रिपोर्ट : विनोद कुमार | सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी अजय मोदनवाल के इकलौते पुत्र दीपक मोदनवाल (23) की शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक अपने रिश्तेदार गोलू मोदनवाल (21) पुत्र हरिलाल मोदनवाल, निवासी हरपुर, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज के साथ बाइक से हरपुर से सोनबरसा लौट रहा था। रास्ते में पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर पुलिया से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक उछलकर पास की नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में गोलू मोदनवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीपक अविवाहित था और वह सोनबरसा बाजार चौराहे पर अंडा व लिट्टी की दुकान चलाकर परिवार की आजीविका चला रहा था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की माता आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बहनें अभी अविवाहित हैं।
घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

| |
Leave a comment
7IWT

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams