Go!
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, साथी गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, साथी गंभीर

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर, मोतीराम अड्डा। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर नथई टोला निवासी रामजीऊत निषाद (55) की सोमवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीऊत निषाद अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गहिरा गए थे। रात में किसी आवश्यक कार्य से उन्हें गोबडौर चौराहे जाना पड़ा। वहां से वह अपने रिश्तेदार मुनीम निषाद निवासी गैयापार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोबडौर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान रामजीऊत निषाद की मौत हो गई। वहीं मुनीम निषाद का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

| |
Leave a comment
NAE5

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams