Go!
हाईवे किनारे झाड़ियों में मिले बुजुर्ग के शव की हुई पहचान, कुशीनगर निवासी निकले मिश्री सिंह

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिले बुजुर्ग के शव की हुई पहचान, कुशीनगर निवासी निकले मिश्री सिंह

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग में रविवार को हाईवे किनारे झाड़ियों में मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित हासखोर गांव निवासी 65 वर्षीय मिश्री सिंह पुत्र फौजदार सिंह के रूप में हुई है।
सोमवार को मृतक के परिजन सोनबरसा पुलिस चौकी पहुंचे, जहां शव की तस्वीर देखकर मृतक के भाई मंत्री सिंह ने पहचान की पुष्टि की। मंत्री सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद वह तत्काल पुलिस चौकी पहुंचे।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मिश्री सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीते कुछ समय से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस द्वारा शव की पहचान होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
पुलिस चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी ने बताया कि मामले में सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

| |
Leave a comment
XW53

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams