Go!
आदित्य पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का भव्य आयोजन

आदित्य पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का भव्य आयोजन

महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद मुख्यालय गोरखपुर के जिला मुख्यायुक्त आदरणीय श्री राम जन्म सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आदरणीय श्री अमरकांत सिंह के दिशा-निर्देशन में आदित्य पब्लिक स्कूल झगहा गोरखपुर में प्रवेश/प्रथम/द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत गतिविधियाँ देखने को मिलीं।
प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन आदरणीय श्री संजय कुमार सिंह, प्रबंधक आदरणीय श्री सौरभ सिंह एवं प्रधानाचार्य आदरणीय श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासित जीवन, सीमित संसाधनों में विषम परिस्थितियों से निपटने की कला सिखाता है और उन्हें राष्ट्रहित में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करता है। उन्होंने सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को अनिवार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जनपद मुख्यालय से आए प्रशिक्षक राजू मौर्य ने आपदा प्रबंधन, राष्ट्रध्वज की सुरक्षा व ध्वजारोहण की विधि, स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, नियम-प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना तथा सैल्यूट की विधि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रथम दिन लगभग 400 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सीमा चौरसिया ने आभार व्यक्त किया।
द्वितीय दिन प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सौरभ सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ बच्चों में अनुशासन और देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाया जाता है तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार तक प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
प्रशिक्षक राजू मौर्य ने दूसरे दिन व्यायाम, स्काउट-गाइड का इतिहास, सीटी संकेत, प्राथमिक सहायता और गांठ बंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सहयोगी प्रशिक्षक सानिध्य कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं हिमांशु दुबे, शिव सहाय शुक्ल, हुसैन, सोनू प्रजापति, अनिल शर्मा, रोहित शर्मा, सीमा चौरसिया, शालिनी पांडेय, वीना तिवारी, मनीषा यादव, प्रीति मल्ल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम का विकास करना है।

| |
Leave a comment
KPA5

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams