Go!
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल, जागरूकता रैली निकाली

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल, जागरूकता रैली निकाली

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

खोराबार (गोरखपुर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार के अंतर्गत खंड शिक्षा संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्री आसिफ अखलाक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओबैदुल हक़ तथा खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) खोराबार द्वारा बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।
इस अवसर पर बच्चों व आमजन को कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों, उनके दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत बीआरसी परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को स्वच्छता अपनाने और नियमित रूप से कृमिनाशक दवा सेवन के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्वेता पांडे, सहायक रोग निगरानी अधिकारी शिवेंद्र सिंह, खंड कार्यक्रम प्रबंधक शिवा महेंद्र, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर राजकुमार सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विकास सहित अन्य स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।

| |
Leave a comment
1MOB

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams