Go!
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट-  विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित प्राचीन शिव शक्ति धाम सहित क्षेत्र के कई शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु तड़के सुबह तीन बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने मंदिरों में पहुंचने लगे।
जगदीशपुर स्थित शिव मंदिर पर सुबह तीन बजे से ही मंदिर के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। शिव भक्त बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ना, शरबत, गंगाजल एवं शुद्ध जल लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।
जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले प्रमुख मंदिरों में त्रिदेवा धाम, चनकापुर शिव मंदिर, कैथवलिया चौराहा शिव मंदिर, सोनबरसा बाजार शिव मंदिर, बड़हरिया शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर रामूडीहा तथा इस्लामपुर शिव मंदिर शामिल रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर कई मंदिरों पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं त्रिदेवा धाम में दिनभर हरिकीर्तन का आयोजन हुआ तथा रात्रि में विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एम्स थाना की पुलिस क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर मुस्तैद दिखाई दी और पूरे दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही।

| |
Leave a comment
NY94

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams