आदित्य पब्लिक स्कूल में नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर
गोरखपुर के झंगहा स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रबंधक श्री सौरभ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कक्षा अध्यापिकाओं सुषमा दूबे, आरोही विश्वकर्मा, निधी साहनी एवं प्रिया यादव ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत सिंपल रेस, फ्रॉग रेस, बनाना रेस एवं बैलून रेस आयोजित की गई।
प्ले-वे वर्ग की सिंपल रेस में अभी व विद्या ने प्रथम स्थान, श्रेयांश व अनुष्का ने द्वितीय स्थान तथा पार्थ व आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी वर्ग में आशीष व नित्या प्रथम, दानिश व श्रुति द्वितीय तथा कृष्णा व आराध्या तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी वर्ग में आमदीत व अदिति ने प्रथम, ऋतिक व अनुष्का ने द्वितीय तथा अंश व कृति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फ्रॉग रेस (प्ले-वे) में प्रियांशु राज व श्रुति प्रथम, प्रतीक व इशिका द्वितीय तथा विवान व अक्षरा तृतीय स्थान पर रहे। बनाना रेस (एलकेजी) में अनिकेत व सिद्धि प्रथम, अंश व अमया द्वितीय तथा प्रवीण व अदिति तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बैलून रेस (यूकेजी) में आदर्श व रितिका प्रथम, शिवम व आरोही द्वितीय तथा आदर्श व आराध्या तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता