Go!
करमैनी हरिजन टोला में लटकते बिजली तार बने जानलेवा खतरा, हादसे की आशंका

करमैनी हरिजन टोला में लटकते बिजली तार बने जानलेवा खतरा, हादसे की आशंका


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।
पिपराइच क्षेत्र की ग्राम सभा करमैनी के हरिजन टोला में बिजली व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जगदीशपुर हैडिल के अंतर्गत लगे 10 किलोवाट क्षमता के ट्रांसफार्मर से नंगे व ढीले तार नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है और किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर काफी नीचे स्थापित है, जिसके कारण उससे जुड़े तार जमीन के बेहद करीब आ गए हैं। कई तारों पर इंसुलेशन नहीं है, जिससे वे पूरी तरह नंगे हैं और कभी भी जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग उदासीन बना हुआ है।
जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वह खुला मैदान है, जहां गांव के छोटे-बड़े बच्चे प्रतिदिन खेलते रहते हैं। ऐसे में लटकते और नंगे तार बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।
करमैनी निवासी हरि प्रसाद, लछन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, राम नेवल, राम निवास सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल ढीले तारों को कसने, नंगे तारों को सुरक्षित करने तथा ट्रांसफार्मर की ऊंचाई मानक के अनुसार दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

| |
Leave a comment
WDB1

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams