Go!
प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेधावियों को मिला सम्मान

प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेधावियों को मिला सम्मान


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।
पिपराइच ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में रीड वेलफेयर सोसाइटी एवं हॉक स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर जिला उपभोक्ता फोरम आयोग के चेयरमैन बृजेश पांडेय रहे, जबकि बीएसएफ के पूर्व सब इंस्पेक्टर विनोद तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र विराट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा साइकिल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे अनुराग को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बृजेश पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर आत्मविश्वास और मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। विशिष्ट अतिथि विनोद तिवारी ने छात्रों को लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि इन्हीं गुणों से सपनों को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अजीज अली, प्रभात गौड़, शैलेश सिंह, अखिलेश तिवारी, निर्मला पासवान, सचिन पांडेय, रामबरन पासवान, अंकित गौड़, गजेंद्र सिंह, भोले सिंह, अंगद सिंह, उज्जवल सिंह, विशम्भर सिंह, संदीप सिंह, अनूप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश सहित अन्य गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
0O74

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams