Go!
अबीर-गुलाल के रंग में रंगा बेलाकाटा, हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनी होली

अबीर-गुलाल के रंग में रंगा बेलाकाटा, हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनी होली

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलाकाटा गांव में बुधवार को रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव की गलियां, चौक-चौराहे और बाजार अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर दिखाई दिए।
बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। ग्रामीण इलाकों में ढोलक, मजीरा और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक फगुआ और होली गीतों की गूंज सुनाई देती रही। "जोगीरा सराररा..." की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती नजर आईं।
कुछ स्थानों पर पारंपरिक ‘कपड़ा फाड़ होली’ की झलक भी देखने को मिली, जहां लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शाम होते-होते युवाओं और युवतियों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलकर पर्व की बधाई दी। शहर के मोहल्लों में डीजे की धुन पर रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे युवा जमकर थिरकते दिखाई दिए।
बच्चों ने पिचकारी और रंगों के साथ जमकर मस्ती की। घरों में गुजिया, मालपुआ, दही-बड़ा समेत कई पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। मेहमानों का स्वागत मिठाइयों और पकवानों से किया गया, जिससे त्योहार की मिठास और बढ़ गई।
कई स्थानों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सामाजिक एकता और सौहार्द का परिचय दिया। ग्रामीण परंपरा और शहरी उत्साह का यह संगम क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता रहा।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की गई।
उप-निरीक्षक रमेश साहनी ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क थी। इस दौरान उप-निरीक्षक रमेश साहनी, राजबहादुर सिंह, सचिन पांडे, कांस्टेबल केशव बिन्द, राजाराम, अवधेश वर्मा, अशोक यादव, रामानंद त्रिपाठी और चंदन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मधवापुर, हेमधापुर, भरपुरवा, जदवापुर और मोहनापुर क्षेत्रों में तैनात रहे।
वहीं स्थानीय लोगों में भरत सिंह, दीपू मधेशिया, जाबिर अली, रामू गौंड, रणजीत सिंह और प्रहलाद पटेल सहित कई लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

| |
Leave a comment
R0TY

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams