Go!
पत्नी के किराए के मकान में पति ने लगाया फांसी

पत्नी के किराए के मकान में पति ने लगाया फांसी


MADHYA PRADESH -: भोपाल के करोंद में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती थी। पति साथ रहने के लिए पत्नी को मनाने पहुंचा था। जब पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया तो पति ने पत्नी के किराए के कमरे में ही फांसी लगा ली।
मामले में निशातपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र यादव (35) पुत्र प्रकाश यादव कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में रहता था और प्राइवेट ड्राइवरी करता था। उसकी पत्नी बीते कुछ समय से उससे अलग किराए का कमरा लेकर करोंद इलाके में दो बच्चों के साथ रह रही थी।

जितेंद्र ने कई बार उसे मनाने का प्रयास किया। पत्नी लौटने को तैयार नहीं थी। पति उसे मनाने के लिए पत्नी के घर गया। जहां पति और पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई। पत्नी ने पति के साथ लौटने के लिए इनकार कर दिया।


इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। पीएम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

| |
Leave a comment
69WC

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams