Go!
डॉ. त्रिपाठी: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेज़ी से अग्रसर

डॉ. त्रिपाठी: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेज़ी से अग्रसर

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर, 26 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “स्वदेशी को अपनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। जब हम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देंगे तो गाँव-गाँव और शहर-शहर में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा।”

डॉ. त्रिपाठी ने महिलाओं के बढ़ते योगदान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज माताएँ और बहनें हर क्षेत्र में सक्रिय हैं और छोटे उद्योगों में भी पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं। “हम सब मिलकर निश्चित रूप से 2047 तक विश्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे,” उन्होंने आश्वस्त किया।

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा और इसके दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी राष्ट्र को मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में खजनी विधायक रामजी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विज़न केवल आत्मनिर्भर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रामानंद यादव ने किया।
इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, शेष मणि त्रिपाठी, डॉ. आर.डी. सिंह, राजाराम कन्नौजिया, जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, ओम प्रकाश द्विवेदी, मंजू सिंह, डॉ. सदानंद शर्मा, इन्द्र कुमार निगम, रामप्रवेश तिवारी, विनय कुमार सिंह, चंचला शुक्ला, नीरज दुबे, दुर्गेश, शहंशाह आलम, कौलबास सिंह, ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुमन यादव, अंशु सिंह, शशि प्रताप सिंह, हरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
SFAR

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams