Go!
खोराबार पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी चेतावनी

खोराबार पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी चेतावनी

निज प्रतिनिधि 

खोराबार। गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित वनस्पति माता मंदिर के समीप रविवार को खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को रोककर उन्हें हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी। वहीं चारपहिया वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। लोगों की सुरक्षा और सड़क अनुशासन बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वाहन चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी के साथ दरोगा ओमप्रकाश यादव, शुभम शर्मा, मंजीत, मनोज, अश्वनी तथा सिपाही मिथिलेश राय, राकेश, महेंद्र, मनोज तिवारी और सुरेन्द्र भास्कर सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

| |
Leave a comment
KX1F

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams