संदिग्घ परिस्थितियों में लड़की की मौत
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)
पुलिस व परिजनों के मुताबिक फंदे से लटककर दी जान।एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही कोठी का मामला है।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुसम्ही कोठी में एक लड़की का फंदे से लटक जान देने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुस्कान 17 वर्ष पुत्री इंद्रसेन राजभर निवासी ग्राम भगवतपुर पर्सिया थाना फरेंदा जनपद महराजगंज अपनी नानी के घर कुसम्ही कोठी में ही रहती थी पुलिस के मुताबिक अपनी नानी के घर में दिनांक 31/01/26 की रात में फांसी लगा ली । जिसकी सूचना परिजनों द्वारा रविवार को सुबह 112 पुलिस को दी गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि मुस्कान उपरोक्त रात में अकेले अलग कमरे में सोई थी और उसने अपने दुपट्टे के सहारे पंखे में फांसी लगा ली,परिजनों द्वारा ही शव को नीचे उतार कर तख्त पर रखा गया था। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पुलिस लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ पहुचकर जांच पड़ताल किया।