श्री श्री शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू,कलश यात्रा निकाली गई।
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)
महायज्ञ के प्रवचन कर्ता टुनटुन मिश्रा उर्फ हलचल बाबा है। 9 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं महा भंडारा होगा
अवध आदर्श रामलीला मंडल का सजीव मंचन भी होगा
गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर बड़ा टोला स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन रविवार को शुरू हो गया। यज्ञ शुरू होने से पहले एक भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से हो कर जगदीशपुर स्थित शिव शक्तिधाम,जगदीशपुर कस्बा स्थित श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर और मलपुर के शिव मंदिर होते हुए चनकापुर से माड़ापार स्थित फरेन नाले पर पहुची जहां सभी कन्याओं ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापस आयी और यज्ञ आरम्भ हुआ बताते चले कि यह शतचंडी महायज्ञ लगातार 11 वर्ष से हो रहा है यह महायज्ञ पूरे 9 दिन तक चलेगा जिसमें दिन के समय में हलचल बाबा के मुखारविंद से भक्तों को प्रवचन सुनाया जाएगा और सुबह और रात्रि में आदर्श अवध रामलीला मंडल द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला का सजीव मंचन होगा उसके बाद 9 फरवरी को महायज्ञ का हवन के साथ पूर्णाहुति होगा और इसी दिन शाम को महा भंडारा भी होगा। यज्ञ के मुख्यकर्ता पंडित चंद्र प्रकाश शुक्ला है और मुख्य रूप से यजमान की भूमिका में रामनिवास चौधरी अच्छे लाल सिंह वेद प्रकाश दुबे रामाश्रय विश्वकर्मा राधेश्याम दुबे हैं ।