वंशी सिंह इंटर कालेज रामूडिहा में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव समारोह
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर
गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के वंशी सिंह इंटर कालेज रामूडिहा में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी है,बिना दृढ़ इच्छाशक्ति के सफलता नहीं मिल सकता उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से सेवा दे रहा यह विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और अनुशासन का भी पाठ पढ़ा रहा है। शिक्षा ही संस्कार की जननी है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के माध्यम से हम अपना योगदान दे सकते हैं। विकसित भारत की संकल्पना शिक्षा और शिक्षित लोग ही साकार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के प्रति पूरी ईमानदारी बरतने का आह्वान करते हुए कहा शिक्षा के दौरान अपने शिक्षक और अभिभावक को धोखे में नहीं रखें, बल्कि ईमानदारी से शिक्षा लेकर कुछ बनने की जरूरत है। शिक्षा के लिए विद्यालय के साथ अभिभावकों को भी ध्यान देने की जरूरत है। अपने बच्चे को कुछ बनाना है तो अभिभावकों को भी तपस्या करनी पड़ेगी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बच्चों के अंदर मौजूद डर को दूर करने का काम करते हैं। हर क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। बस सही लक्ष्य को चुनकर उसमे आगे बढ़ने की जरूरत है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों द्वारा दिये गए शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से ही बच्चे चरित्रवान बनते हैं। यहां के बच्चों में जो अनुशासन दिख रहा है वह किसी किसी ही जगह देखने को मिलता है वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों व बड़े बच्चों ने भाषण,कविता के साथ साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व दहेज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह,अनपढ़ नेता सहित कई लघु नाटिकाओं का मंचन कर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज विद्यालय के प्रबन्धक प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ जनक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख आनन्द शाही, स्वप्निल पाठक, जय सिंह,सुरेन्द्र सिंह,सुभाष विरेन्द्र शर्मा,रामायन प्राजापति जयराम विश्वकर्मा,सिंह,लव सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं सहित तमाम अभिभवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।