जगदीशपुर चौकी पर पीस कमेटी की हुई बैठक।
रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी पर त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक क्षेत्रीय लोगो के मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एम्स थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पड़ने वाले त्योहारों को आप सभी लोग शांति पूर्वक मनावे ताकि कही किसी प्रकार की दिक्कत न हो। त्योहारों में खलल पड़ी तो दोषियो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला,राजकुमार,अंकित कुमार,आरक्षी शैलेन्द्र वर्मा,सुधाकर यादव,शुभम सिंह,ग्राम प्रधान जावेद अली,कयामुद्दीन अली,शमशाद तबारक आदि लोग मौंजुद रहे।