Go!
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ — “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” का नारा गूंजा

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ — “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” का नारा गूंजा

निज प्रतिनिधि 

गोरखपुर। खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने किया। इस मौके पर ग्राउंड स्तर पर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता सुनीता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सहित अन्य कर्मियों ने भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।

इस विशेष अभियान का नारा “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” दिया गया है। यह अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा।

उद्घाटन के बाद सीएमओ डॉ. राजेश झा ने वार्ड नंबर 6, जंगल सिकरी स्थित बूथ का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण चौधरी, डीएमओ अंगद सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी खोराबार डॉ. ओबैदुल हक, प्रभात रंजन सिंह, आष्तिक पांडेय, राधेश्याम, विकास कुमार, राहुल, निखिल, त्रिदेव, शिवेंद्र नारायण सिंह, शिवा महेंद्र राजकुमार सिंह, गगन पांडेय आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

| |
Leave a comment
JUWI

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams