Go!
बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन


“भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं बाबा साहब के सिद्धांत”—कृष्ण कुमार

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर इकाई की ओर से अंबेडकर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचार, उनके संघर्ष और भारतीय समाज को दी गई दूरदृष्टि को याद किया।

महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया। भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के सम्मान में कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को लाभ मिला है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, वंचित, शोषित, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा को अपना मिशन बनाया। उनकी दूरदर्शिता और न्यायप्रिय सोच के कारण उन्हें संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक है और हर युवा के लिए प्रेरणा स्रोत है।

महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति बाबा साहब का समर्पण उन्हें लोकतंत्र की पाठशाला का निर्माता बनाता है। उन्होंने जातिवाद के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया और गरीब, दलित, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके अनुयायियों का मानना है कि वे अपने गुरु भगवान बुद्ध की तरह ही अत्यंत सदाचारी और नैतिक जीवन जीने वाले थे।

कार्यक्रम में माल्यार्पण करने वालों में पूर्व पार्षद दशरथ प्रसाद, पार्षद सतीश चंद्र, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र पासवान, क्षेत्रीय मंत्री सुशीता पासवान, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर, महिला मोर्चा मंत्री एडवोकेट पूजा गुप्ता, एडवोकेट बलजीत, पूर्व महामंत्री शक्ति प्रसाद, एडवोकेट ब्रिजेश चंद्र, एडवोकेट सुनील गुप्ता, एडवोकेट संजू भारती, एडवोकेट संजय यादव, एडवोकेट शैलेश, उपाध्यक्ष महेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष रिंकू भारती, दयानंद भारती, संतोष कुमार, सुधाकर भारती सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
NE46

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams