गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, केशवपुर कॉलोनीवासियों ने किया सेवा कार्य
कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित खिचड़ी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इसी क्रम में केशवपुर फेज-1 एवं फेज-2 कॉलोनी के निवासियों द्वारा सेवा भावना के तहत श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी, चाय, पोहा, नमकीन, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
सेवा कार्य में मैरवा निवासी मिथिलेश कुमार मिश्र, जो रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने विशेष सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया तथा वितरण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।