राज्य स्तरीय लोक नृत्य में प्रथम आने पर रोहिणी का हुआ स्वागत
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़::जनपद की होनहार बेटी रोहिणी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है, इससे पूर्व वह तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रेरणा स्थल लखनऊ मे संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उसे सम्मानित भी किया गया ॥
जनपद आजमगढ़ आगमन पर रोहिणी श्रीवास्तव व उनके पिताजी श्री बृजेश श्रीवास्तव जी (प्रधानाध्यापक) का सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज आजमगढ़ के द्वारा
स्वागत अभिनंदन कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ॥
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की जनपद में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनने से यहाँ के बच्चों के अंदर संगीत व नृत्य की प्रतिभा का और विकास हुआ है,
उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिला है, निश्चित ही यहाँ के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, रोहिणी श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूरा जनपद गौरवान्वित है ||
रोहिणी श्रीवास्तव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई व गुरुजनों को दिया और कहा की उनके सहयोग के बिना मै कभी राज्य स्तर पर नहीं जीत पाती||
इस अवसर पर स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव
, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंहा ,
अरविंद चित्रांश , मयंक कुमार श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव, राज सिंह उपस्थित रहे ॥
सभी ने रोहिणी के उज्जवल भविष्य की कामना किया|