Go!
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में भक्ति भाव के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में भक्ति भाव के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन

उपेंद्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। आईकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ के अंतर्गत संचालित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें महादेव दूल्हा के रूप में तथा भूत-प्रेत व गण बाराती के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिव बारात के पश्चात शिव–पार्वती विवाह का मंचन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में शिव की भूमिका रुद्रांश गौड़ और पार्वती की भूमिका ईशानवी ने निभाई। बच्चों की सजीव प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया। प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, संयम, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों को भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम को आरती सिंह ने कुमकुम दुबे, उजाला गुप्ता, सुप्रिया राय और अर्जुन के सहयोग से सफल बनाया। रमन सहित समस्त शिक्षकों का भी विशेष योगदान रहा। शिव बारात को सुरक्षित रूप से निकालने, शिव मंदिर तक पहुंचाने और वापस लाने में बनकट पुलिस चौकी का सराहनीय सहयोग रहा, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पुलिस चौकी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर रहा।

| |
Leave a comment
17FF

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams