Go!
राममुडिहा के प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब, भव्य महाभंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

राममुडिहा के प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब, भव्य महाभंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

 

रिपोर्ट — विनोद कुमार (सोनबरसा बाजार)
गोरखपुर/सोनबरसा क्षेत्र के अंतर्गत राममुडिहा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आस्था और सेवा भाव से ओतप्रोत भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और पूरे आयोजन में भक्तिभाव का विशेष वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन में प्रमुख रूप से राम भरोसा गुप्ता, स्वपनिल पाठक, दीप नारायण सिंह, अरविंद सिंह, संजय शर्मा, पट्टू ओझा, ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह, विनोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है और जनसहभागिता से परंपराओं का संरक्षण होता है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्था, स्वच्छता और प्रसाद वितरण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की कामना की।

| |
Leave a comment
ZBFX

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams